PM Kisan 22th Kist Release Today: 22वीं किस्त के ₹2000 किसानों को आज से मिलना शुरू, ऐसे लाइव चेक करें स्टेटस

PM Kisan 22th Kist Release Today: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के करोड़ों किसानों के लिए एक मजबूत आर्थिक सहारा बन चुकी है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल ₹6000 की सहायता तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। हाल ही में 19 नवंबर 2025 को सरकार ने योजना की 21वीं किस्त जारी की थी, जिसके बाद अब किसानों को अगली किस्त का बेसब्री से इंतजार था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अब इसी कड़ी में पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है। विभागीय सूत्रों के अनुसार 21वीं किस्त जारी होने के बाद अब 22वीं किस्त की राशि किसानों के खातों में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस किस्त के तहत किसानों को ₹2000 की राशि DBT के माध्यम से सीधे खाते में दी जा रही है। जिन किसानों की सभी जानकारियां सही हैं और ई-केवाईसी पूरी है, उन्हें आज से ही इस किस्त का लाभ मिलना शुरू हो गया है।

22वीं किस्त के ₹2000 किसानों को आज से मिलना शुरू

पीएम किसान योजना के तहत सरकार ने 22वीं किस्त का भुगतान शुरू कर दिया है। इस किस्त में देशभर के पात्र किसानों को ₹2000-₹2000 की सहायता राशि दी जा रही है। भुगतान पूरी तरह से DBT सिस्टम के माध्यम से किया जा रहा है, ताकि राशि सीधे किसान के बैंक खाते में पहुंचे और किसी तरह की कटौती न हो।

सरकार का लक्ष्य है कि जिन किसानों को 21वीं किस्त का लाभ मिल चुका है और जिनका रिकॉर्ड पूरी तरह अपडेट है, उन्हें बिना किसी देरी के 22वीं किस्त दी जाए। हालांकि अभी तक सरकार की ओर से कोई औपचारिक कार्यक्रम नहीं बताया गया है, लेकिन अंदरूनी जानकारी के अनुसार भुगतान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिन किसानों की ई-केवाईसी, आधार लिंकिंग और भूमि रिकॉर्ड सही हैं, उनके खातों में आज से पैसा दिखना शुरू हो सकता है।

PM Kisan 22th Kist के लिए पात्रता

  • पीएम किसान योजना का लाभ केवल भारत के स्थायी नागरिक किसानों को दिया जाता है, जिनके नाम पर कृषि योग्य भूमि दर्ज होनी चाहिए।
  • किसान या उसके परिवार का कोई भी सदस्य यदि सरकारी नौकरी में है या संवैधानिक पद पर कार्यरत है, तो ऐसे परिवार को योजना से बाहर रखा गया है।
  • जिन किसानों ने आयकर रिटर्न दाखिल किया है, उन्हें पीएम किसान योजना का लाभ नहीं दिया जाता है।
  • बड़े भूमिधारी किसान, संस्थागत किसान या कॉर्पोरेट खेती करने वाले किसान इस योजना के पात्र नहीं माने जाते।
  • लाभार्थी किसान के पास सक्रिय बैंक खाता होना जरूरी है, जिसमें DBT सुविधा चालू हो।
  • आधार कार्ड, बैंक खाता और भूमि से जुड़ी जानकारी आपस में मेल खानी चाहिए, किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होने पर किस्त रुक सकती है।
  • पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी होना अनिवार्य है, बिना इसके भुगतान संभव नहीं है।

Also Read :- फ्री सिलाई मशीन योजना का फॉर्म भरना शुरू ₹15000 मिलेंगे, ऐसे करें आवेदन 

PM Kisan 22th Kist Status Check कैसे करें?

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का स्टेटस जानने के लिए सबसे पहले किसान को आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है। आधिकारिक वेबसाइट खुलने के बाद होमपेज पर दिए गए Beneficiary Status विकल्प को चुनना है। इसके बाद नए पेज पर किसान को अपना आधार नंबर, बैंक खाता नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना है।

सारी जानकारी भरने के बाद सबमिट करना है, जिसके बाद स्क्रीन पर किसान से जुड़ी पूरी किस्त की जानकारी दिखाई देने लगेगी। यहां से यह स्पष्ट हो जाएगा कि 22वीं किस्त का पैसा खाते में भेजा गया है या अभी प्रक्रिया में है। इस तरीके से किसान घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर की मदद से आसानी से अपना पेमेंट स्टेटस देख सकता है।

22वीं किस्त के ₹2000 नहीं आई तो क्या करें?

अगर आपकी सभी जानकारी सही होने के बावजूद 22वीं किस्त का पैसा खाते में नहीं आया है, तो सबसे पहले अपनी ई-केवाईसी स्थिति जांचना जरूरी है। इसके बाद यह सुनिश्चित करना है कि बैंक खाता आधार से लिंक है या नहीं। कई बार भूमि रिकॉर्ड या बैंक डिटेल में छोटी सी गलती के कारण भुगतान अटक जाता है।

ऐसी स्थिति में नजदीकी CSC सेंटर या बैंक शाखा में जाकर अपनी जानकारी अपडेट कराना सही रहेगा। अगर फिर भी समस्या बनी रहती है, तो किसान पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकता है। सरकार की ओर से सभी पात्र किसानों को किस्त देने का प्रयास किया जा रहा है, बस जरूरी है कि आपकी सभी जानकारियां पूरी और सही हों।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon